फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में उतारी गईं अवैध होर्डिंग्स, नगर पालिका ने चलाया अभियान

मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 01:51 PM IST

लखीमपुर खीरी में तीसरे दिन फिर अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान चला। सड़क किनारे लगी होर्डिग्स जो लोगों के लिए खतरा हैं। हादसों का भी डर है। इस पर अमर उजाला ने लगातार तीन दिन खबरें प्रकाशित की। खबर का असर यह हुआ कि नगर पालिका ने शहर में लगभग सभी होर्डिंग्स उतरवा दी हैं। मंगलवार को गुरुगोविंद सिंह चौक से राजापुर मंडी तक नगर पालिका की टीम ने सड़क किनारे लगी सभी होर्डिंग्स उतरवा दीं। जेसीबी द्वारा होर्डिग्स के एंगल, चैनल भी उखाड़ लिए गए। उतारी गईं होर्डिंग्स और लोहे का सामान ट्रॉलियों में भरकर नगर पालिका भेजा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें