लखीमपुर खीरी में मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। बीते कुछ माह पहले एक महिला की लापरवाही से हुई मौत के बाद रविवार को भी वेंटीलेटर के अभाव में एक मरीज ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के आईसीयू में ताला पड़ा था। इस पर परिजन मरीज को लेकर भटकते रहे। मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। आईसीयू में मरीज को शिफ्ट करने की भी कोई फाइल नहीं आई।