फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में मंत्री-डीएम समेत सैकड़ों लोगों ने किया योग, निरोगी रहने का दिया संदेश

मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 05:00 PM IST

लखीमपुर खीरी में शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजापुर मंडी में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने तरह तरह के योगाभ्यास करके दिखाए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, सचिव मिनिस्ती एस, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार सिंह, एसपी संकल्प शर्मा समेत अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने योग किया और लोगों को निरोग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, अधिकारी व सामाजिक संगठनों के लोग पहुंचे। आयुष विभाग के द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में हाईम योग के प्रशिक्षक प्रिंस बरनवाल ने योग क्रियाएं कराईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें