लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर में सोमवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी होती रही, वहीं गोला गोकर्णनाथ में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर परिसर, गोकर्ण तीर्थ, सिनेमा रोड, अंबेडकर तिराहा से मिल डायवर्जन रोड तक का इलाका जलमग्न हो गया। संपूर्णानगर, मैलानी समेत जिलेभर बारिश हुई है।