लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में माला के मोलभाव को लेकर हुई कहासुनी पर दुकानदार और उसके साथियों ने कांवड़िया की पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित साथी कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक हंगामा और प्रदर्शन चलता रहा। सूचना पर पुलिस और पालिका अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया।