लखीमपुर के युवराज दत्त महाविद्यालय में राजकीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग लखनऊ की ओर से उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेजों-अभिलेखों की प्रदर्शनों लगाई गई। प्रदर्शनी में आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गीता शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में दस्तावेजों को देखकर लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी तमाम जानकारियां मिलीं। उनके साथ वाईडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल, डॉ. नूतन सिंह, डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. जेएन सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। प्रदर्शनी में इतिहास में रुचि रखने वाले विद्यार्थी व लोग भी पहुंचे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की गाथाओं को जाना।