लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में इमली चौराहे के समीप सोमवार रात नशे में धुत युवक ने हंगामा किया। उसने दूसरे युवक का कॉलर पकड़कर सड़क पर खींचा। युवक ने मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया। आस-पास के लोगों ने इसका विरोध किया तो युवक ने उनके साथ भी गाली गलौज की। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शराब ठेका के आसपास हर रोज मारपीट और गाली गलौज जैसी घटनाएं आम हैं। कई बार पुलिस को भी बुलाया जाता है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। ऐसे में शराब के नशे में लोग आए दिन बवाल काटते रहते हैं। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, ऐसा कार्य करने वाले की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।