फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम में चिकित्सकों ने छात्राओं को किया जागरूक, बीमारियों से बचाव के बताए उपाय

लखीमपुर के भगवान दीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर ज्योति मेहरोत्रा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजरा खान व काउंसलर प्रियंका तिवारी ने छात्राओं को स्वच्छता के साथ बीमारियों से कैसे बचा जाए इसको लेकर जागरूक किया। महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सीएमएस ने छात्राओं को बताया कि झिझक छोड़कर कोई भी समस्या हो तो चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के बारे में छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि अब इसकी वैक्सीन आ गई है। इसे अवश्य रूप से सभी छात्राएं लगवा लें। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गीता शुक्ला व स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें