फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर का डीएम ने किया निरीक्षण, अफसरों को दिए आवश्यक निर्देश

लखीमपुर खीरी में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बृहस्पतिवार को गोला गोकर्णनाथ में निर्माणाधीन पौराणिक शिव मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, साफ-सफाई व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि कॉरिडोर में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कार्यदायी संस्था को समयबद्ध तरीके से शेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। बता दें कि पहले शिवरात्रि और उसके बाद 22 फरवरी को शिवोत्सव कार्यक्रम के चलते तकरीबन 10 दिन कॉरिडोर में निर्माण कार्य प्रभावित रहे थे। इस बीच कार्यदाई संस्था के दो अभियंताओं को हटाकर दूसरे लोगों की तैनाती की गई है और अब निर्माण कार्य में फिर से तेजी आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें