लखीमपुर खीरी की सदर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बिजली, सड़क निर्माण, पानी संकट, काशीराम कॉलोनी में अवस्थाएं, जमीनों पर अवैध कब्जा, राशन कार्ड न बना, गन्ना भुगतान न होना, विवाद के मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न करना आदि शिकायतें जिलाधिकारी के सामने पहुंची। जिलाधिकारी ने कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराकर शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को देते हुए कहा समय और गुणवत्ता के साथ शिकायत का निस्तारण करें, लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।