फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: होली के रंग में रंगा बाजार, खरीदारों की उमड़ रही भीड़

लखीमपुर खीरी में होली का रंग इन दिनों बाजार पर पूरी तरह से चढ़ा हुआ है। रंग, अबीर, गुलाल समेत पकवानों और कपड़ों का बाजार गुलजार है। बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ जुट रही है। शहर में गुरु गोविंद सिंह चौक के पास रंगों और पिचकारी का मुख्य बाजार सजा है। इसके अलावा मेन रोड और संकटा देवी रोड पर भी तमाम दुकानें गुलाल और पिचकारी की सज गई हैं, जिन पर ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वही में रोड समेत खीरी रोड व अन्य स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर गुझिया और होली पर खान-पान के अन्य सामग्री खरीदे जा रहे हैं। होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में मिठास घुलने लगी है। मेन रोड, सदर चौराहा, संकटा देवी चौराहा और संकटा देवी मंदिर के सामने स्थित बाजार में जगह-जगह गुझिया की सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। अलग-अलग दुकानों पर क्वालिटी के अनुसार गुजिया 200, 360, 600 और 700 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। खास तौर पर देशी घी की गुजिया 700 रुपये किलो के भाव से ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें