फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, 'छोटी काशी' में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

लखीमपुर खीरी में सावन के पहले सोमवार को गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के पौराणिक शिवालय में भगवान भोलेशंकर के दर्शन, पूजन व जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुट गई। यहां भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे लगते रहे। इसके अलावा लखीमपुर के प्राचीन भुइफोरवानाथ मंदिर, ऐतिहासिक लिलौटीनाथ धाम, देवकली तीर्थ स्थल, ओयल के मेंढक मंदिर, मढ़िया घाट मंदिर व टेढ़े नाथ मंदिर आदि सभी शिवालयों में भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ उन्हें पुष्प, अक्षत, बेलपत्र और दूध अर्पित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें