फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से निकलकर घर के कमरे में घुसा मगरमच्छ, महिला की नजर पड़ी तो उड़ गए होश

लखीमपुर खीरी के उचौलिया क्षेत्र के बनकागांव में शुक्रवार सुबह रामऔतार प्रजापति के घर में मगरमच्छ घुसने से दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर गोमती नदी में छोड़ दिया। सुबह करीब छह बजे रामऔतार की पत्नी अनीता कमरे में आटा निकालने गई थीं, तभी अनाज की डेहरी के पीछे छिपे बैठे मगरमच्छ पर उनकी नजर पड़ी तो वह घबरा गईं। ग्रामीणों को पता चला तो वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन दरोगा अखिलेश अपनी टीम लेकर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ की उम्र करीब एक वर्ष है। उसे गोमती नदी में छोड़ दिया गया है। बताया जाता है कि घर के पीछे तालाब है। रात में किसी समय मगरमच्छ दरवाजे के नीचे से आ गया था। गनीमत रही कि मगरमच्छ ने किसी पर हमला नहीं किया। सभी लोग बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। कमरे में दरवाजे नही लगे हैं। इससे वह कमरे में घुस गया। करीब दो सप्ताह पहले यहां तालाब में मगरमच्छ देखा गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें