फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर की गोशाला में भूख-प्यास से 20 से अधिक गायों की मौत, एक ही गड्ढे में दबाया, भाकियू ने की शिकायत

मुकेश कुमार Updated Fri, 30 May 2025 06:16 PM IST

लखीमपुर खीरी के विकास खंड बिजुआ की ग्राम पंचायत रहीम नगर ग्रंट के हमीदाबाद गोशाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक बड़े गड्ढे में करीब 20 से 25 मृत गोवंश पड़े दिखाई दे रहे हैं। इसका संज्ञान लेते हुए गोला एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह सिंधु ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गोशाला में गायों की स्थिति अत्यंत खराब है। भूसा, चारा और पानी नहीं देने के कारण कई गायों की मृत्यु हो गई। कई गायें मरने की अवस्था में पहुंच गईं। करीब 20 से 25 गायों को 29 मई को ग्राम प्रधान मायावती व उनके पति पंकज कुमार गौतम, हीरालाल व अन्य कई अज्ञात लोगों ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर डाल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें