मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के पलिया में शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मोटरबोट पर सवार होकर बाढ़ से बचाव के लिए कराए जा रहे कार्यों को बारीकी से देखा। अफसरों से चैनलाइजेशन कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी व चेक सौंपे गए। मंच पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, जिले के सभी विधायक मौजूद रहे।