लखीमपुर खीरी के सिकंदराबाद कस्बे में मंगलवार सुबह किशोरी का शव कब्रिस्तान से करीब 200 मीटर दूरी पर खेत में पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक चार दिन पहले बीमारी से किशोरी की मौत हो गई थी। उन्होंने कब्रिस्तान में शव दफनाया था। परिजनों ने शव के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। नीमगांव थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एएसपी अमित राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव कैसे और किसने बाहर निकाला इसकी जांच की जा रही है।