फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: संपूर्णानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के गूंजे नारे

लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। संपूर्णानगर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार और पार्टी नेता शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा आम जन भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सेमरी बमनगर से होते हुए संपूर्णानगर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। इसके अलावा बरबर और संसारपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें