फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल चुनाव: लखीमपुर खीरी में भाजपा पदाधिकारियों ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर पार्टी के पदाकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। लखीमपुर खीरी में पूर्व सांसद अजय मिश्र टेनी के कार्यालय के बाहर भाजपा पदाधिकारियों ने सोमवार को जश्न मनाया। भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे दागकर खुशियां मनाई। इस दौरान जमकर ढोल नगाड़े भी बजाए गए। इस मौके पर डॉ अभिमन्यु मिश्र, संजय मिश्र, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, आशुतोष वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख, अरविन्द सिंह ‘संजय’, जितेन्द्र त्रिपाठी ‘जीतू’, अम्बरीष सिंह, नीरज मिश्रा पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओयल, पन्ना लाल अग्रवाल, मंजीत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें