फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भीषण गर्मी में जंगली जानवर भी बेहाल, दुधवा के तालाबों में जल विहार कर रहे हाथी

भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। पशु-पक्षी जहां छांव ढूंढ़ रहे हैं, वहीं जंगली जानवर पानी का सहारा ले रहे हैं। इन दिनों दुधवा के तालाबों में हाथियों को जल विहार करते देखा जा रहा है। इसके वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। भीषण गर्मी के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन तालाबों, कच्चे व पक्के वाटरहोल्स में लगातार पानी भरवा रहा है। इन दिनों सारे वाटरहोल्स और तालाब पानी से लबालब भरे नजर आ रहे हैं। जंगल में पेड़ों की छांव में ठंडे पानी से अपने शरीर का तापमान कम करने के लिए हाथियों के एक झुंड ने तालाब में खूब स्नान किया। काफी देर तक चिंघाड़ते हुए हाथी तालाब में जल विहार करते नजर आए। इस बीच ये हाथी एक दूसरे पर सूंड़ से पानी के फौव्वारे छोड़ रहे थे। पेट्रोलिंग कर रही वन कर्मियों की टीमों ने इस नजारे को देख और अपने कैमरों में कैद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें