फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बेहोश करने के लिए लगा रहे थे निशाना, ट्रेंकुलाइजर गन को खींच ले गया तेंदुआ

लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे तहसील निघासन क्षेत्र के गोविंदपुर फार्म में एक तेंदुआ घुस आया। उसने दहशत फैला दी। घर में चाय पी रहे परिवार के लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे परिवार के लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागे। तेंदुए ने परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुए गांव के बाहर बनी कोठरी में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची। डॉक्टर रमन गुप्ता ने तेंदुए को बेहोश करने के लिए निशाना साधा तो तेंदुए ने ट्रेंकुलाइजर गन को मुंह में दबा लिया और खींचने लगा। तेंदुए के मुंह से गन खींचने के दौरान रमन गुप्ता के हाथ में चोट लग गई। दोपहर दो बजे तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें