लखीमपुर खीरी जिले में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा ने एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट, वन विभाग की टीम, नेपाल की एपीएफ फोर्स, क्षेत्राधिकारी पलिया व थाना प्रभारी संपूर्णानगर निराला तिवारी के साथ नेपाल राष्ट्र के मार्ग स्थित केमा बैरियर आजाद नगर घोला का भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि व नेपाल के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। एसपी ने भारत-नेपाल बॉर्डर के मार्गों पर स्थापित बैरियर व नाका पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर भारत नेपाल राष्ट्र की सीमा को जोड़ने वाले अन्य मार्गों, पगडंडी, कच्चे व पक्के रास्तों पर तस्करी करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।