लखीमपुर खीरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को शहर के अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विवेक तिवारी ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर ठग किस तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फोन में कोई भी अनजान ऐप डाउनलोड न करें। अपनी निजी जानकारी किसी साझा न करें। एएसपी ने डिजिटल अरेस्ट समेत अन्य कई साइबर ठगी के मामलों को उदाहरण देकर विस्तार से समझाया।