लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नमाजियों ने अमन और चैन की दुआएं मांगी। दोपहर करीब 1:30 बजे शहर के विभिन्न मस्जिदों के अलावा जिले की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। इस दौरान शांति व्यवस्था को लेकर सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल भी तैनात रहा। सीओ सिटी रमेश तिवारी दलबल के साथ भ्रमण करते रहे।