फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आधार कार्ड अपडेट कराने को काट रहे चक्कर, केंद्रों पर लग रही लोगों की कतार

लखीमपुर खीरी में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए आधार केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। सुबह से शाम तक बैठने के बाद भी आधार नहीं बन पा रहे हैं। आवेदक कई-कई दिन चक्कर काटते हैं, नतीजा सिफर है। इसमें स्कूली बच्चे भी होते हैं, जो आधार के लिए इधर से उधर भटकते नजर आते हैं। लखीमपुर शहर में मंगलवार को ओवरसीज बैंक के बाहर आधार आवेदकों की भीड़ लगी थी। महिला- पुरुष और बच्चे आधार संशोधन के लिए परेशान थे। पूछने पर बताया कि दो-दो दिन चक्कर काटने के बाद भी आधार संशोधन नहीं हो पा रहा। आधार सेंटर के कर्मचारी ने बताया कि राशन कार्ड धारकों की केवाईसी मांगी गई है। इस वजह से आधार संशोधन कराने वालों की भीड़ जुट रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें