फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: नहीं हटा मकान से अवैध कब्जा, फिर डीएम से मिलने पहुंचा अमिताभ और उसकी मां

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 21 Jul 2026 04:20 PM IST

लखीमपुर खीरी में कक्षा आठ का छात्र मोहल्ला ईदगाह निवासी अमिताभ गुप्ता मंगलवार को एक बार फिर अपनी मां संध्या देवी गुप्ता के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके मकान के आधे हिस्से पर ताई-ताऊ ने अवैध रूप से ताला डालकर कब्जा किया गया है, जिससे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थना पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कर ताला खुलवाने और पूरे मकान पर कब्जा दिलाने की मांग की गई है।

13 वर्षीय अमिताभ ने बीते शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी को अपनी समस्या बताई थी। जिलाधिकारी और छात्र के बीच हुई बेबाक बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अमिताभ की बेबाकी और हाजिर जवाबी से जिलाधिकारी प्रभावित हुए थे। उस दौरान जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

मंगलवार को दोबारा पहुंचे अमिताभ और उनकी मां ने बताया कि अभी तक ताला नहीं खुल सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर भी उन्हें राहत नहीं मिली। प्रार्थना पत्र में प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि डीएम ने ताला खुलवाने का आश्वासन दिया है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें