फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: ठोकर लगते ही उखड़ रही लाखों की लागत से बनी सड़क, वीडियो वायरल

Thu, 18 Dec 2025 01:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के निघासन इलाके के छेदुई पतिया से सिसवारा गांव में मंडी समिति से लाखों रुपये की लागत से बनाई गई सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद उखड़ने लगी है। हालात इतने खराब हैं कि बच्चों का पैर लगते ही सड़क की गिट्टी मिट्टी के साथ उखड़ जा रही है। इससे सड़क के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई है। घटिया सामग्री और तय प्रक्रिया को नजरअंदाज कर सड़क बनाई गई, जिसका नतीजा अब सामने आ रहा है। ग्रामीणों ने उखड़ती सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसमें सड़क की परतें आसानी से उखड़ती दिखाई दे रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि अभी हालात यह हैं तो बरसात में सड़क का टिक पाना मुश्किल होगा। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सड़क का दोबारा मानक के अनुरूप निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें