लखीमपुर खीरी में सदर बीजेपी विधायक योगेश वर्मा क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध और अपराधियों को मिल रहे बढ़ावे के खिलाफ कोतवाली में धरने पर बैठे। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस खनन माफियाओं को संरक्षण दे रही है। हालांकि बाद में वरिष्ठ अधिकारियों की समझाईश के बाद विधायक ने धरना खत्म कर दिया। लेकिन उन्होंने ये मांग की है कि शहर कोतवाल को सस्पेंड किया जाए और उन्होंने ये कहा भी कि अगर कार्रवाई न हुई तो वह फिर से धरने पर बैठेंगे।