फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: 'चाहें जितना कोई शक्तिशाली हो, पिटवाकर अंदर करूंगा', किसानों की शिकायत पर भड़के भाजपा विधायक

Wed, 19 Aug 2026 12:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जिले में खाद की किल्लत लगातार बनी हुई है। मंगलवार को धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह किसानों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह खाद की निर्धारित दर से अधिक वसूली की शिकायत पर पहुंचे थे। 

वायरल वीडियो में विनोद शंकर अवस्थी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सही बताओ रूलिंग पार्टी का विधायक हूं, देख लूंगा तो पेड़ सूख जाएगा। विधायक क्षेत्र के खगियापुर बी-पैक्स समिति पर खाद की निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत पर पहुंचे थे। 

विधायक विनोद शंकर अवस्थी वायरल वीडियो में यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि जितने की खाद ली है उतना ही बताना। गरीब ने वोट दिया है किसी बड़े आदमी का गुलाम नहीं हूं। कोई  शक्तिशाली क्यों ना हो पिटवाकर अंदर करूंगा। फ़िलहाल वीडियो की संवाद न्यूज़ एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें