नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के ब्लाक सभागार में सोमवार को स्वयंसहायता समूहों की ओर से भव्य तिरंगा मेला का आयोजन किया गया। जिसमें समूह की महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, विशिष्ट अतिथियों में खंड विकास अधिकारी राम खेलावन राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज गोविंद राव,भाजपा नेता रामअधार राजभर, सुनील कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिकों के अलावा काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।