मोहर्रम के अवसर पर नौवीं का जुलूस बृहस्पतिवार की शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर से लेकर गांव तक निकाला गया। ताजियादारों ने पारंपरिक तरीके से जुलूस निकालकर अपनी रस्म पूरी की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए संपन्न हुआ।