कुशीनगर हाटा के मदनी मस्जिद को लेकर समाजवादी पार्टी खुलकर सामने आ गई है। जिसकी वजह से इस मुद्दे को लेकर सियासत और गम हो गई है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दोपहर बाद हटा के मदनी मस्जिद पर पहुंचा। समाजवादी नेताओं ने मस्जिद के बनने से लेकर उसके जमीन की नवैयत की जानकारी मस्जिद निर्माण कमेटी के लोगों से ली। मस्जिद के अंदर और बाहर के हिस्से को देखा। समाजवादी नेताओं ने मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन को असम वैधानिक करार देते हुए सरकार की मनसा पर सवाल उठाए।