फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीटी बस हादसा, ई-रिक्शा चालक की मौत

थाना गौरीबाजार क्षेत्र के विशुनपुरा-हाटा रोड पर मंगलवार को सुबह लगभग 8:20 बजे एसबीटी पब्लिक स्कूल की बस से भयंकर हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, शिक्षकगणों को लेकर स्कूल जा रही बस के आगे बाएं तरफ का टायर अचानक फट गया। बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक अकबर अली पुत्र मुकादीर अली को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। ई-रिक्शा में सवार एसबीटी स्कूल के बच्चे और बस में बैठे शिक्षकगण भी घायल हो गए। सभी का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें