अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महिला एवं बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पाक्सो एक्ट से संबंधित कुल 06 प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिनमें समिति द्वारा 04 प्रकरणों को स्वीकृत तथा 02 प्रकरणों को अस्वीकृत किया गया। समिति द्वारा निर्देशित किया गया कि पाक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों में पीड़िताओं की मेडिकल जांच की कार्यवाही में आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीड़िता की वास्तविक स्थिति के आधार पर नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।