फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत, देर रात से हो रही बारिश

सावन का पूरे माह में छिटपुट बारिश छोड़ दें, तो झमाझम बारिश नहीं हुई। भाद्रपद शुरू होने पर भी बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही थी। बीते बुधवार के बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छाने के साथ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इससे बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसमा समान्य होने पर चल रहे शारदीय नवरात्र का लोगों में उत्साह बढ़ गया था। बीते शुक्रवार की रात मौसम में तेजी से बदलाव देखा गया। आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। जैसे-जैसे रात चढ़ रही थी, वैसे-वैसे आसमान में काले बादल गहरा रहे थे। रात करीब 12 बजे से अचानक तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें