पड़रौना के पीडी मॉल के क्वालिटी स्टारवर्ल्ड सिनेमा हाल में दर्शकों ने बीती रात जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि मूवी चलने के बीच में ही अचानक लाइट चली गई। इसके बाद भी वैकल्पिक तरीके से लाइट नहीं जलाई गई। इससे मूवी आधे पर ही रुक गई। दर्शकों ने उग्र होकर सिनेमा हॉल के टिकट काउंटर का घेराव किया। सभी दर्शकों का रुपये वापास करवाने के बाद मामला शांत हो सका। इस दौरान सिनेमा हाल प्रबंधन की तरफ से डायल 112 पर भी फोन कर संपर्क किया गया।