शहर के साहबगंज मोहल्ला में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के मान की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। प्रसारण के दौरान पीएम लोगों गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए युवाओं को देश की शक्ति बताया। चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है। उनकी ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक जागरूकता ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्वर्णिम यात्रा शुरू कर चुका है। देश बहुआयामी विकास की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है। कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक के अलावा खेल, अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है।