फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मिकी जयंती पर मंदिरों में होंगे कीर्तन, रामायण, DM ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न मंदिरों में रामायण/कीर्तन आदि के आयोजन कराए जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में कलेकट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने महर्षि वाल्मिकी जयंती को धूमधाम से मनाए जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, कहा कि शासन द्वारा निर्गत गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम संपन्न कराने के साथ ही संबंधित कार्यक्रमों को फोटोग्राफ्स एवं वीडियो सांस्कृतिक विभाग के मेल आईडी पर भेजना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें