कुशीनगर पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30 लाख रुपये के चोरी किए 115 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। कुशीनगर पुलिस के मुताबिक, ये अपराधी साइबर क्राइम के एक्सपर्ट हैं। इनका झारखंड, साहबगंज और राजस्थान के जामताड़ा में गैंग सक्रिय है। साइबर के जरिए इन्होंने काफी लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।