कुशीनगर जिले की सीमावर्ती पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ कारवाई मे फिड्डसी साबित हों रहीं है। लेकिन बिहार के गोपालगंज जिले के हाईवे स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर तस्करी कर बिहार लें जाते समय जब्त किए गए भारी मात्रा मे पकड़े गए शराब को बृहस्पतिवार मजिस्ट्रेट की मौजूद मे नष्ट कराया गया। जिला उत्पाद निषेधअधिकारी गोपालगंज अमृतेश कुमार ने बताया हाईवे स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने आठ मामलों मे 9512.34 लीटर की मात्रा मे देशी व विदेशी शराब जब्त किया था। बृहस्पतिवार को नियुक्त मजिस्ट्रेट मिथिलेश कुमार के देखरेख मे नष्ट किया गया।