फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के खेत और शौचालय में छुपा था अवैध कच्ची शराब का लहन, कराया गया नष्ट

होली त्योहार के दृष्टिगत रविवार को कसया पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सीओ कसया कुंदन सिंह व आबकारी निरीक्षक कसया अरुण कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला खदही और धोबहा में अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट कर पांच शराब भट्ठियां तोड़ी। अवैध कच्ची शराब के धंधे में लिप्त धंधेबाज और महिलाओं ने अवैध कच्ची लहन को गेहूं के खेतों और शौचालय में छुपा कर मौके से फरार हो गये। टीम ने अवैध कच्ची लहन को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस टीम को देखकर धंधेबाज गेहूं के खेतों से होते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें