फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक का लाभ लें किसान

गन्ना समितियों में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक का उपयोग कर आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से किसान, गन्ने की खेती कर सकते हैं। यह जानकारी जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने दी। उन्होंने बताया कि फार्म मशीन किसानों को कृषि कार्यों के लिए उपयोगी यंत्र न्यूनतम दर पर किराये पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गन्ना समिति रामकोला पंजाब, खड्डा एवं हाटा में 55 एचपी ट्रैक्टर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा अन्य समितियों में रिवर्सिबल मोल्ड बोर्ड प्लाऊ (मिट्टी पलटने वाला हल), ट्रैश मल्चर (06 फीट एवं 07 फीट), पावर स्प्रेयर, रिंग पिट डिगर तथा रैटून मैनेजमेंट डिवाइस (पेड़ी प्रबंधन यंत्र) उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें