फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DM की चेतावनी- 'काम करना सीख लीजिए, पीड़ित भटक रहा और आपको याद ही नहीं'

कुशीनगर संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम फरियादियों की शिकायतों को सुन रहे थे। इसी बीच एक पीड़ित डीएम महेंद्र सिंह तंवर के सामने पहुंचा। लंबे समय से जमीन संबंधी फरियाद को बताते हुए तहसीलदार के संज्ञान में होने की बात कही। इसपर डीएम ने तहसीलदार से प्रकरण की जानकारी पूछी। तहसीलदार मामले को इधर-उधर घुमाने लगे। संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर डीएम ने पहले तो फटकार लगाई। फिर कहा, अपनी आदत सुधार लीजिए और काम करना सीख लीजिए। कहा- आपको याद भी नहीं कि आप कब गए थे? थोड़ा गंभीरता से काम कर लीडिए। उन्होंने तहसीलदार से स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें