कुशीनगर को कलेक्टर सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की समीक्षा की गई। बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में पशुओं को धूप और लू से बचाव की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। विभाग के लोगों ने अपनी योजनाओं को बताया। डीएम ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत पालन करवाने की जिम्मेदारी विभाग के जिम्मेदारों की है। इसकी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा पशुओं को लू और धूप से बचाव के लिए इंतजाम करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा मौसमी बीमारी की चपेट में आने वाले पशुओं का अभियान चलाकर इलाज करने का निर्देश दिया।