जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की उपस्थित में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति, निर्धारित समय सीमा एवं व्यय की स्थिति का विस्तृत परीक्षण किया गया।