जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, सीलिंग प्रक्रिया तथा संबंधित अभिलेखों की विस्तारपूर्वक एवं गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं के अनुपालन की स्थिति का परीक्षण किया गया। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था, प्रवेश–निकास नियंत्रण, सील एवं लॉक की स्थिति तथा अभिलेखों के संधारण की नियमितता पर विशेष ध्यान दिया गया।