सेवरही क्षेत्र के बांसी नदी के तट पर स्थित शिवाघाट और गंडक नदी के तट पर स्थित पिपराघाट में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर आस्था की डुबकी लगाई और दीपदान व गौ- दान दानपुण्य किया। इन घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शनिवार की शाम से ही शुरू हो गया था। मान्यता है कि इस दिन नदियों मे पवित्र स्नान कर दान पुण्य करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।