फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकदहा ड्रेन की सफाई कराकर चवर में हुए जल भराव की निकासी की मांग

चकदहा ड्रेन की सफाई कराकर चवर में हुए जल भराव की निकासी की मांग फोटो है। कुशीनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें चकदहा ड्रेन की सफाई कर क्षेत्र के चवर में बारिश के बाद हुए जल भराव की निकासी की मांग की। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में डीएम महेंद्र सिंह तंवर को दिए ज्ञापन में पार्टी नेताओं ने कहा कि चकदहा ड्रेन की सफाई बीते कई वर्ष से नहीं हुई है। इसके चलते बीते दिनों में हुई बारिश का पानी खेतों में एकत्र हो गया है, जिससे क्षेत्र के सेमरा हरदो पट्टी, राजापाकड़, ब्रह्मपुर, बरवा राजापाकड़, पकड़ी गोसाई, सपही बुजुर्ग, अमरवा, राजवटिया आदि गांव के किसानों की खेत में पानी भर गया है। लंबे समय तक खेत में पानी भरे होने के चलते खेत में उगाई गई धान और गन्ने की फसल खराब होने लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें