विश्वकर्मा समाज की तरफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें विश्वकर्मा समाज के लोगों ने गाजीपुर के कटरिया निवासी विश्वकर्मा समाज की एक बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। यह तरह का मामला जघन्य अपराध है। समाज के लोगों ने मामले में उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।