फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान लंबित रहा तो देरी स्वीकार नहीं की जाएगी: DM

Rohit Singh Updated Mon, 25 May 2026 05:26 PM IST

कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, रोगी कल्याण समिति, जिला क्षय रोग समिति, संचारी रोग नियंत्रण समिति, जिला एड्स समन्वय समिति, फाइलेरिया उन्मूलन समिति, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की बैठक की गई। अध्यक्षता जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने की। बैठक में संबंधित योजनाओं तथा जिला आयुष कार्यकारी निकाय की संयुक्त समीक्षा की। आशा कार्यकर्त्रियों सहित अन्य लंबित भुगतानों की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि बजट 3-4 दिन पूर्व ही प्राप्त हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी लंबित भुगतान की कार्यवाही तत्काल पूर्ण कराते हुए संबंधित कार्मिकों एवं आशाओं को समय से भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें