फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामाभार स्तूप पर बौद्ध भिक्षुओं ने किया चांटिंग, श्रद्धालु हुए शामिल

बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में हिरण्यवती नदी के किनारे स्थित रामाभार स्तूप पर तीन दिवसीय इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव के दूसरे दिन बौद्ध भिक्षुओं ने चांटिंग की, जिसमें देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षु, उपासक और श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान बौद्ध भिक्षुओं ने "ॐ मणि पद्मे हम" का उच्चारण किया। स्तूप परिसर में बौद्ध मंत्रों की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक हो गया। बौद्ध भिक्षुओं द्वारा की जाने वाली चांटिंग (मंत्रोच्चार) बौद्ध धर्म का एक प्रमुख आध्यात्मिक अभ्यास है, जिसका उद्देश्य मन को शांत करना, करुणा का विकास करना और ध्यान को गहरा करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें